Dhanteras 2021 : राशिनुसार जानें क्या खरीदना आपके लिए रहेगा शुभ, बरसेगी कुबेर और लक्ष्मी की कृपा

By: Ankur Mon, 01 Nov 2021 08:26:03

Dhanteras 2021 : राशिनुसार जानें क्या खरीदना आपके लिए रहेगा शुभ, बरसेगी कुबेर और लक्ष्मी की कृपा

कल 2 नवंबर को धनतेरस के पावन दिन के साथ ही दिवाली के त्यौहार की शुरुआत हो जाएगी। यह दिन कुबेर और लक्ष्मी जी को समर्पित होता हैं जिनकी पूजा कर आशीर्वाद ग्रहण किया जाता हैं। इसी के साथ इस दिन भगवान धनवंतरी, गणेश जी सहित कई देवताओं का भी पूजन किया जाता हैं। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, धातु के साथ ही अन्य सामान की खरीददारी करना शुभ माना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशिनुसार आपको धनतेरस के पावन पर्व पर किस चीज की खरीददारी करनी चाहिए जो शुभ फलदायक रहे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि

इस राशि के लोग धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदें। इससे इन्हें लाभ मिलेगा। चांदी खरीदने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

वृष राशि

इस राशि के जातक चांदी की कोई चीज या गहने खरीदें। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र माना जाता है। ये सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतीक है। ऐसे में इस राशि के लोगों को धन में वृद्धि करने के लिए चांदी की वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras shopping,shopping according zodiac

मिथुन राशि

मिथुन वाले लोग इस बार धनतेरस पर सोने की कोई चीज खरीदें। इसके अलावा इनका हरे रंग का कोई घरेलू सामान खरीदना भी शुभ रहेगा। मान्यता है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने के आभूषण खरीदने से भगवान धन्वंतरि की कृपा बरसती है।

कर्क राशि

इस राशि के लोग चांदी का श्रीयंत्र खरीदें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे घर की तिजोरी हमेशा भरी रहती है। इससे आप पर देवी लक्ष्मी की असीम कृपा रहेगी।

सिंह राशि

इस लोगों को इस बार धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ रहेगा। ये लोग सोने के सिक्के, गहनें या बर्तन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कोई धार्मिक किताब खरीदना भी शुभ रहेगा।

कन्या राशि

इस राशि के लोग इस बार कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजें खरीदें। इससे आपके घर पर अन्न व धन की बरकत रहेगी। इसके साथ ही धन किसी शुभ जगह पर निवेश करने पर लाभ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोग इस बार धनतेरस पर सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें। इसके अलावा चांदी से बना आभूषण या चांदी के सिक्के खरीदें। इससे आपको सुख-समृद्धि व शांति की प्राप्ति होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhanteras shopping,shopping according zodiac

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग इस शुभ दिन पर सोने के गहनें और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदें। आप चाहे तो पीतल की कोई चीज भी खरीद सकते हैं। इस राशि वालों के लिए पीतल शुभ धातु मानी गई है। इससे आपके धन में वृद्धि होगी।

धनु राशि


इस राशि के जातकों को चांदी के बर्तन और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। धनु राशि वालों के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इसलिए आप धनतेरस पर चांदी की कोई चीज जरूर खरीदें। इन चीजों को खरीदने से आपके घर में सुख-समृद्धि लाएगा।

मकर राशि


इस राशि के लोग धनतेरस के पावन दिन पर वाहन और सजावट की चीजें खरीदें। आपके लिए इस दिन चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीदना बेहद शुभ रहेगा। मगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसकी पेमेंट एक दिन पहले ही कर दें। असल में, धनतेरस के दिन बड़ी पेमेंट करना अशुभ माना जाता है।

कुंभ राशि


इस राशि का स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। ऐसे में ये लोग इस शुभ अवसर पर इन लोगों का चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ होगा। इसके अलावा आप धनतेरस के खास अवसर पर बैंकों में पैसे जमा करवा सकते हैं इससे आप पर कुबेर देव की असीम कृपा बरसेगी।

मीन राशि


मीन वालों का ग्रह स्वामी गुरु होते हैं। ऐसे में ये लोग धनतेरस पर चांदी के बर्तन या गहनें जरूर खरीदें। इस राशि के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन चांदी खरीदने से आप पर धन के देवता कुबेर की असीम कृपा होगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com